।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
नवरात्रि त्यौहार को देखते हुए पुलिस ने नगर में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में दुद्धी नगर में पुलिसकर्मियों ने पैदल मार्च किया। पैदल मार्च महिला थाना पास से शुरू हुई जो तहसील तिराहा होते हुए म्योरपुर तिराहा, फिर डीआर पैलेस से वापस होते हुए माँ काली मंदिर तिराहा तक पहुँची और वापस महिला थाना के पास आकर समाप्त हुआ।इस दौरान सीओ ने लोगों से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही पुलिस ने मार्गों पर यातायात व्यवस्था और बाजार में कानून-व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लिया। बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी, ताकि लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिले और वे निर्भीक होकर पूजा अर्चना कर सकें।
इसके साथ ही दुर्गा पूजा पंडालों का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए



