Skip to main content

Aaj Tak24x7

राष्ट्र की मंगल कामना के साथ यज्ञ में डाली आहुतियां।


तहसील हसनपुर क्षेत्र के ग्राम नगलिया मुंशी में नवरात्रि के समापन के अवसर पर राष्ट्र सेवी संगठन कार्यकर्ताओं ने संगठन संस्थापक सदस्य रूपचंद चौहान के आवास पर देवी पूजा के बाद राष्ट्र की मंगल कामना के साथ यज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन एवं भाजपा हसनपुर विधान सभा संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि नवरात्रि प्रारंभ होने से पहले जीवनोपयोगी वस्तुओं पर जी एस टी की दरों में कमी करके प्रधान मंत्री जी ने देशवासियों को खुशहाली का तोहफा दिया है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद से बौखलाए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर डबल टैक्स लगाने से देश के प्रति उनकी दुर्भावनाएं उजागर हुईं हैं। ऐसे में प्रत्येक भारत वासी का यह कर्तव्य है कि जीवन में स्वदेश निर्मित वस्तुओं के प्रयोग का संकल्प लें। जिससे भारत में निर्मित वस्तुओं को अमेरिका जैसे दुर्भावना युक्त देशों में नहीं भेजना पड़े। साथ ही विदेश निर्मित वस्तुओं के खरीदने से वहां पर जाने वाली देश की मुद्रा पर अंकुश लगाया जा सके।
इस अवसर पर रूप चंद्र चौहान,महिपाल सिंह लवकेश, गनपत सिंह, आदि मौजूद रहे।सवाददाता… मुशीर. खान. ब्यूरो चीफ अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7