समाज के प्रति नीतेश धाकड़ का समर्पण: जन सेवा कल्याण समिति का झुग्गी बस्ती में भंडारे का आयोजन

बैरसिया आज तक 24×7 बैरसियासे मनीष शर्मा की रिपोर्ट

बैरसिया। नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर बैरसिया की झुग्गी बस्ती में जन सेवा कल्याण समिति द्वारा एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि झुग्गी बस्ती में समिति अध्यक्ष नितेश धाकड़ द्वारा पिछले कई वर्षों से, हमारे समाज में अछूते समझे जाने वाले (खानाबदोश) पारदी समुदाय के बच्चों को शिशा देने के लिए निशुल्क कोचिंग भी चलाई जा रही है। अध्यक्ष नितेश धाकड़ द्वारा अशिक्षित से शिक्षित बनाकर 6,7, बच्चों को “सीएम राइज़ विद्यालय”बैरसिया में दाखिला दिलाया। जो क्षेत्र के बच्चों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है।भंडारे में उपस्थित अतिथियों में द नेशनल पॉवर ग्रुप के संरक्षक डॉ.जयप्रकाश श्रीवास्तव, संरक्षक महेश यादव(चंदू भैया) समाजसेवी दीपक दुबे,पत्रकार आशीष शर्मा,पत्रकार रत्नेश नामदेव,संजू धाकड़ ,केवल कंजर,पारदी समुदाय के पटेल सुरवीन पारदी और भारत सिंह कंजर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
इस भंडारे में बस्ती के सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। जन सेवा कल्याण समिति का यह प्रयास क्षेत्र में सामाजिक समरसता,सेवा और सदभाव को बढ़ावा देने वाला कार्य है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in