गायत्री शक्तिपीठ पर 9 दिवसीय अनुष्ठान का हुआ समापन।

अनिल चौधरी सनावद।

सनावद में गायत्री शक्तिपीठ पर प्रतिवर्ष की तरह नवरात्रि में 9 दिवसीय यज्ञ अनुष्ठान का समापन हुआ। प्रतिदिन सुबह से यज्ञ अनुष्ठान पूजन का क्रम जारी रहा। अंतिम दिन सैकड़ों लोगों ने यज्ञ में आहुतियां डालकर सुख, स्वास्थ्य,समृद्धि की कामना की। कई महिला,पुरुष और बच्चों ने गुरुदीक्षा ग्रहण कर वेदमाता गायत्री और गुरुदेव व गुरुमाता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ परिमार्जक, लायंस क्लब सनावद सिटी,हम फाउंडेशन,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सहित समाजसेवी संस्थाओं और समाजसेवियों का पुष्पवर्षा के साथ तिलक कर गायत्री साहित्य देकर स्वागत किया गया। गायत्री शक्तिपीठ के निर्माण और विस्तार के लिए सहयोग कर्ता आगे आए दान राशि के माध्यम से इस प्रकल्प को पूरा करने का संकल्प लिया।गायत्री परिजन पंडित रविन्द्र दुबे ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के माध्यम से संस्कार और सद आचरणों के साथ जीवन सार्थक करना और पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और मां भगवती देवी के प्रकल्पों को साकार करने की बात कही। यज्ञ हवन के पश्चात प्रसादी वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस अवसर पर पन्नालाल चौहान,भैय्यालाल बिरला,अनिल बिरला, भगवान दास बिरला, डॉक्टर के के श्रीवास्तव, डॉक्टर आर एस बिरले सहित गायत्री परिजन और गणमान्यजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश शाह ने किया और आभार महेंद्रसिंह पंवार ने माना।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in