Skip to main content

Aaj Tak24x7

बरेला में 6 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘बरेला गौरव दिवस’

जबलपुर। बरेला नगर में आगामी 6 अक्टूबर को भव्य ‘बरेला गौरव दिवस बरेला महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन नर्मदा खंड के प्रसिद्ध संत श्री हरि दादा ठन ठन पाल जी महाराज को समर्पित है।
नगर के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के सांस्कृतिक आकर्षण के रूप में इंडियन आइडल के लोकप्रिय गायक सवाई भाट अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
कार्यक्रम पनागर विधायक सुशील तिवारी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतीक दुबे,उपाध्यक्ष सोनम सोनू सोनकर,निकाय सीएमओ संजय पांडे,पार्षदगण पीआईसी प्रकाश चक्रवर्ती, दीपेश पटेल, पिंकी प्रीतम पटेल, दिव्या अरिहंत जैन, दीपक सोनकर, संजना रश्मि पटेल,दिनेश सिंह पटेल, भूपेंद्र यादव, शारदा कृष्णा बर्मन, रामवती महेश चक्रवर्ती, ममता बर्मन, राजकुमार गोंटिया, श्रीकांत उपाध्याय ने बरेला नगरवासियों को कार्यक्रम में पहुँचने हेतु आमंत्रित किया गया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7