Skip to main content

Aaj Tak24x7

क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना कोतवाली, जनपद बस्ती रात्रि गश्त (नाइट पेट्रोलिंग) व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना कोतवाली परिसर में समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया-

रिपोर्टर
पवन कुमार श्रीवास्तव
आज तक 24 X 7 न्यूज़ चैनल
जिला संवाददाता बस्ती

जनपद बस्ती में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने व जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना कोतवाली में समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों, डायल 112, चीता, मोबाइल ड्यूटी, आदि को नाइट पेट्रोलिंग व पोस्टल पार्टी ड्यूटी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान सर्किल सदर के सभी थानों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। क्षेत्राधिकारी सदर ने रात्रि गश्त के दौरान सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने, और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी तत्परता व जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया। ब्रीफिंग के उपरांत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके निर्धारित क्षेत्रों में रवाना किया गया। जनपद बस्ती पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा, और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नागरिकों से भी अपील की जाती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7