

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।
विन्ढमगंज सोनभद्र। विकास खंड दुद्धी अंर्तगत ग्राम पंचायत हरनाकछार कंपोजिट विद्यालय में 2 अक्तूबर महात्मा गांधी जयंती बड़ी हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही पर्यावरण स्वच्छता के मद्देनजर मां के नाम फलदार वृक्षों को लगाया गया। जिसमें शिक्षकों और प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी सहित सदस्यों ने भी वृक्ष लगाने में हाथ बटाया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक कुलदीप प्रसाद गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी, शिक्षक संजय कुमार यादव, मनोज कुमार पांडे शिक्षक,राकेश सोनवाल शिक्षक, सुनील कुमार भारती पंचायती राज विभाग, मंदिश यादव वार्ड सदस्य, लालमुंनी वार्ड सदस्य, धर्मनाथ वार्ड सदस्य, कमोदा देवी वार्ड सदस्य,अनुराधा देवी वार्ड सदस्य, रमेश गुप्ता संपूर्णानंद गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


