रोहटा रोड पर ट्रक-स्कार्पियो भिड़ंत, चालक की मौत, दो गंभीर घायल

मेरठ उत्तर प्रदेश से मोहम्मद सुल्तान खान की रिपोर्ट

अल करीम होटल के मालिक नासिर इलाही के बेटे शाद इलाही की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

मेरठ। रोहटा रोड पर बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। सलाहपुर के समीप ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और गाड़ियों के टकराने की आवाज धमाके जैसी गूंजी। हादसे में स्कॉर्पियो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को गंभीर हालत में चिकित्सालय भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो में अल करीम होटल के मालिक नासिर इलाही का बेटा शाद इलाही अपने साथियों संग सवार था। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए और वहां भारी भीड़ लग गई। पुलिस ने ट्रक और स्कॉर्पियो दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।उधर साद इलाही की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in