जनपद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

जिलाधिकारी ने राष्टपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया याद।

औरैया 02 अक्टूबर 2025– राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हम सभी को सत्य एवं अंहिसा के रास्ते पर चलने का पाठ पढ़ाया तो पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने शालीनता, सहनशीलता, पारदर्शिता के पथ पर चलना सिखाया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन प्रेरणादाई है, हमें दोनों के जीवन मूल्यों को आत्मसाद् कर उन पर अमल करना चाहिए।
जिलाधिकारी ने विजय दशमी के पावन अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज का पर्व सत्य की असत्य पर जीत के साथ साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का दिन है। इसलिए आज हम सभी प्रण लें कि आज से हम दुर्व्यसनों और अनैतिक आचरण रूपी रावण का दहन कर आगे बढ़ेंगे।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने विकसित भारत 2047@ सेवा पखवाड़ा – 2025 विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत एवं डिजिटल भारत की संकल्पना के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिताओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विजय धनराशि के चैक व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने सभी पुरस्कार विजेताओं से कहा कि प्राप्त धनराशि का प्रयोग अपनी कला को और उत्कृष्ट करने में करें।
इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विजेता को 51 हजार, द्वितीय स्थान विजेता को 21 हजार तथा तृतीय स्थान विजेता को 11 हजार रूपए की धनराशि दी गई। जूनियर वर्ग में मुस्कान प्रथम, जिया सैनी द्वितीय तथा आराध्या गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में वैष्णवी प्रथम, आराधना द्वितीय तथा सौम्या भदौरिया तृतीय और सामान्य वर्ग में मिथिलेश प्रथम, साक्षी पोरवाल द्वितीय तथा ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ रामधुन गा कर किया गया। इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया और परिषदीय विद्यालयों के छात्र – छात्राओं को पठन सामग्री वितरित की।
उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0) अविनाश चंद्र मौर्य, वरिष्ठ कोषाधिकारी हरेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर कमल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, प्रधानाचार्य कमलेश पाण्डेय सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों के अधिकारी/ कर्मचारी एवं छात्र – छात्राए आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in