कुंडम तहसील से हुब्बीलाल चक्रवर्ती की रिपोर्ट
नवरात्रि पावन पर्व पर 2 अक्टूबर.2025 को कुंडम नगर में 9 प्रतिमाओं विराजमान हुई थी सभी प्रतिमाओं का विसर्जन हमारे कुंडम नगर के तालाब में विसर्जन किया गया है कुछ प्रतिमाएं दिन के विसर्जन हुई है और कुछ 6:00 बजे से लेकर 12:00 बजे रात्रि तक विसर्जन चला है हमारे कुंडम तहसील के समस्त ग्रामीण क्षेत्र से भक्त लोग आए माताएं बहने और बच्चे बड़ी संख्या में भक्त लोग दशहरा देखने आए भीड़ उमड़ी रही और वहीं पर कुंडम एसडीएम प्रगति गणवीर के निर्देशन पर तहसीलदार एवं नायक तहसीलदार पटवारी एवं कोटवारों की भी ड्यूटी पर तैनात किया गया है और जिला जबलपुर ग्रामीण डीएसपी आकांक्षा उपाध्याय एवं टीआई सतीश कुमार अंधमान थाना कुंडम से पुलिस स्टाफ सहित चल समारोह जुलूस में अपना सराहनीय सहयोग प्रदान किया है और शांति व्यवस्था सुचारू रूप से बहुत अच्छी थी सभी भक्तों ने माता रानी की जयकारा लगाते हुए धूमधाम से नाच गान करते हुए मां दुर्गा जी का विदाई समारोह किया है



