Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा आर डी सर्माउंट इंटरनेशनल स्कूल अमहट घाट थाना कोतवाली में जाकर छात्राओं को महिला सुरक्षा के विभिन्न आयामों से परिचय कराया गया।

रिपोर्ट
शमसुलहक ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

आज दिनांक 03.10.2025 को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ शालिनी सिंह द्वारा आर डी सर्माउंट इंटरनेशनल स्कूल अमहट घाट थाना कोतवाली में जाकर छात्राओं को सुरक्षा के विभिन्न आयामों से परिचय कराया गया तथा मिशन शक्ति से संबंधित समस्त हेल्प लाइन नंबर्स 1090, 112,1098, 1076, 1930,108 ,181 आदि की विधिवत जानकारी दी गयी तथा साइबर फ्राड और साइबर क्राइम व हाउस अरेस्ट के बारे में बिस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी, इसके साथ ही गुड टच बैड टच एवं मार्शल आर्ट की विभिन्न विधाओं से परिचित कराया गया। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा छात्राओं के साथ संवाद का कार्यक्रम भी किया गया छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उनके द्वारा कानून से संबंधित अनेकों प्रश्न पूछे गए सभी प्रश्नों का यथोचित उत्तर दिया गया इस कार्यक्रम में लगभग 300 छात्राएं मौजूद रही उनके द्वारा बताया गया कि ये कार्यकम बेहद पसंद आया कालेज प्रबंधन द्वारा बस्ती पुलिस के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in