लोकेशन – किमांची
आज़ तक 24 x7 न्यूज़ संवाददाता सियाराम ठाकुर


सिवनी जिले तहसील केवलारी की ग्राम किमांची में धूमधाम से हुआ दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन भक्तों ने जयकारों के साथ दी मां को विदाई, लोगों में उत्साह के साथ
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन किया नगर किमांची में नवरात्रि के समापन पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ इस दौरान भक्तों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ माता रानी को विदाई दी
दुर्गा पंडालों से भक्तजन माता रानी की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए लेकर निकले
पूरे रास्ते पर जय माता दी के नारों, डीजे की धुन, ढोल-नगाड़ों और देवी गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा
श्रद्धालुओं द्वारा गुलाल उड़ाते हुए नाचते-गाते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचेऔर भक्तों ने पूरे विधि-विधान से प्रतिमाओं को विदाई दी एवं विसर्जन स्थल पर आरती और मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया भक्तों ने माता रानी अगले बरस जल्दी आना के साथ मां को विदाई दी
सियाराम ठाकुर की रिपोर्ट



