Skip to main content

Aaj Tak24x7

दशहरा मेला एवं प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत श्रीमान् मण्डलायुक्त बस्ती, श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती,श्रीमान् जिलाधिकारी बस्ती व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा पैदल गस्त किया गया-

रिपोर्टर
पवन कुमार श्रीवास्तव के साथ समसुल हक की रिपोर्ट

आज तक 24 X 7 न्यूज़ चैनल
जिला संवाददाता बस्ती

श्रीमान् मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती, श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती, श्रीमान जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती महोदय द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी सदर, व भारी पुलिस बल के साथ दशहरा मेला एवं प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत थाना पुरानी बस्ती अंतर्गत दक्षिण दरवाजा से मंगल बाजार, करुआ बाबा मंदिर तक पैदल गस्त की गई। इस दौरान पंडालों, और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया। मेले क्षेत्र में लगाए गए बैरियर, सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन निगरानी एवं अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती का जायजा लिया गया। साथ ही, नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें। सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती मय पुलिस टीम व अन्य संबधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in