Skip to main content

Aaj Tak24x7

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु दुद्धी पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत थाना क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की गई।
इस दौरान विशेष रूप से निम्नलिखित उल्लंघनों पर चालान एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई:
• वाहनों पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग
• काली फिल्म लगे चार पहिया वाहन
• मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग
• सीट बेल्ट न पहनना
• बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना
• तीन सवारी बैठाना
• बिना नंबर प्लेट अथवा त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट
• स्टंटबाजी करना एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करना
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित करना था, बल्कि आमजन में यातायात नियमों एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न करना था।
थाना दुद्धी पुलिस द्वारा यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर रूप से जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में सड़क सुरक्षा, महिला सम्मान तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

जनता से अपील की जाती है कि वह यातायात नियमों का पालन करें तथा महिला सुरक्षा हेतु सजग एवं संवेदनशील बने।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in