सिंगरौली जिला के गढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रोन घूमने की सूचना को गंभीरता से ले प्रशासन , “ज्ञानेन्द्र”

आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट सिंगरौली


सिंगरौली जिला का गढ़वा थाना क्षेत्र उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा है पूरे क्षेत्र का व्यापारिक एवं व्यावसायिक संबंध उत्तर प्रदेश के बाजारों से संचालित होता है । बीते दिनों रात्रि के समय ग्राम रमडिहा सहित कुछ निकटवर्ती अन्य ग्रामों में ड्रोन घूमने की जानकारियां आम जनों को हुई है यह घटना गांव वालों को भले ही कौतूहल लग रहा हो किंतु पुलिस विभाग को इसे हल्के में नहीं गंभीरता से लेने और सतर्कता पर सूक्ष्म नजर रखने की जरूरत है।
जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने सिंगरौली जिला के गढ़वा थाना क्षेत्र के गांवो से ड्रोन उड़नें और देखने की जानकारी पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि किसी भी तकनीक का इस्तेमाल गलत हाथों से होना खतरे से खाली नहीं है सिंगरौली जिला से पहले भी ड्रोन का उपयोग छतरपुर जिले में चोरी के घटनाओं को अंजाम देने में हुआ है जिस पर जिला पुलिस प्रशासन को टोल फ्री नंबर जारी कर ग्रामीण जनों को जागरूक किया गया है, रीवा जिले से भी उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती अनेक ग्रामों में रात के समय ड्रोन घूमने की जानकारी सामने आई है जिससे भयभीत ग्रामीण जन रतजगा कर रहे है उसी तर्ज पर सिंगरौली जिला के गढ़वा थाना क्षेत्र से भी जानकारियां सामने आ रही हैं इसे हल्के में लेना किसी बड़ी वारदात को नेता देने से कम नहीं होगा । पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा है कि जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस प्रशासन को उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे ग्रामों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, आम जनों को जागरूक करने के साथ सतर्कता के उपायों पर विचार करते हुए सार्वजनिक सुरक्षा के लिए समुचित एवं सख्त कदम शीघ्र उठाये जाने की आवश्यकता है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in