भगवान वाल्मीकि जयंती पर एबीवीपी द्वारा माल्यार्पण, पूजन एवं शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

भगवान वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा पढ़ींन दरवाजा स्थित बाल्मीकि बस्ती में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन कर आरती की।।

कार्यक्रम के अंतर्गत बस्ती के बच्चों को शिक्षा से जुड़ी पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। परिषद द्वारा यह पहल समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई।

इस अवसर पर परिषद के विभाग संयोजक सुदीप चौहान ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने समाज को ज्ञान, समानता और आदर्श जीवन का मार्ग दिखाया। उनका जीवनवृत्त हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और समाज में समरसता एवं सद्भाव स्थापित करने में उनका योगदान अनुकरणीय है।

वहीं नगर उपाध्यक्ष शोभित द्विवेदी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव समाज के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाती रही है। बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित कर परिषद ने शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल की है।

कार्यक्रम संयोजक नगर सह मंत्री विकास बाल्मीकि , नगर sfs संयोजक कृष्णा गौर , इकाई मंत्री भाग्या अवस्थी, वन नेशन वन इलेक्शन के सह संयोजक कुलदीप सेंगर, व्योम वर्मा , आरवन राय , सूर्य प्रताप कुशवाह समेत अन्य गणमान्य नागरिकों और छात्र छात्राओं एवं बस्ती के लोगों की उपस्थित में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in