देवास 07 अक्टूबर 2025/ जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

लोकेशन देवास
आज तक 24×7

संवाददाता -गणेश जायसवाल

इसी कड़ी में आबकारी वृत्त देवास ब में गस्त के दौरान एक बिना नंबर की एक्टिवा की डिक्की में 50 पाव देशी मदिरा प्लेन का परिवहन करते हुए विकास निवासी गीताभवन देवास को पकड़ा गया तथा एक अन्य व्यक्ति से 20 पाव देशी मदिरा,07 केन बियर एवं 05 पाव विदेशी मदिरा जप्त किया गया। कार्यवाही में 02 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद् कर विवेचना में लिया गए। जप्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग रुपए 77000 है ।
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक ,प्रेम यादव , आबकारी आरक्षक आशीष ,निकिता परमार सैनिक किशोर सिसोदिया ,अनिल अकोडिया सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in