Skip to main content

Aaj Tak24x7

सिवनी में करणी सेना पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं शस्त्र पूजन समारोह संपन्न

सिवनी। करणी सेना के प्रदेश महासचिव अजीत सिंह डोडिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष चेतन सिंह राजपूत के सिवनी आगमन पर करणी सेना पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संभाग महामंत्री राजा ठाकुर, अंकुर ठाकुर, विशाल ठाकुर, जिला अध्यक्ष
जसवेंद्र सिंह तथा राज परिहार सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान करणी सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजन किया। शस्त्र पूजन के माध्यम से संगठन ने अपनी सांस्कृतिक और वीर परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

इस मौके पर वक्ताओं ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि करणी सेना हमेशा समाज के सम्मान और हित के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी भावना से कार्य करती रहेगी।

समारोह में बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साह, गरिमा और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in