जनपद सीतापुर-पुलिस और जनता का साथ, नारी सुरक्षा की बने बात-न करें आत्मसम्मान से कोई समझौता, रहे जागरुक, बने सशक्त

आज तक 24 X7 न्यूज टीवी चैनल से जिला सीतापुर से जिला संवाददाता अरविन्द कुमार


दिनांक 08.10.25
पुलिस अधीक्षक सीतापुर महोदय श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत भीड़-भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं के प्रति सुरक्षित वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस को निरंतर गश्त एवम् सघन चेकिंग करते हुए सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिये गये है।
उक्त दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवम् अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में संबंधित क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में- थाना लहरपुर में ग्राम नऊआपुर, थाना सदरपुर के संजू प्रजापति स्मारक इण्टर कॉलेज सिमरी चौराहा, थाना महमूदाबाद के विलासपुर, केदारपुर, थाना थानगांव के ग्राम पंचायत रंगवा, जनपदीय एंटी रोमियो टीम ने थाना कोतवाली देहात अंतर्गत सहगल इंटर कॉलेज खंडवा खेड़ा, थाना कोतवाली नगर के केंद्रीय विद्यालय, महिला थाना टीम ने ग्राम महेशपुर चिलबारा, थाना नैमिषारण्य के ग्राम औरंगाबाद, थाना संदना के ग्राम नहोईया, थाना कमलापुर के पंचायत भवन सुजौलिया, थाना इमलिया सुल्तानपुर के राजकीय इन्टर कालिज, थाना बिसवां के ग्राम अहमदाबाद ,भोलागंज चौकी, थाना सिधौली के सेक्रेड हार्ट स्कूल, ब्राइट फ्यूचर इंटर कॉलेज, अमरनाथ इंटर कॉलेज व मायादेवी इंटर कॉलेज, थाना मिश्रित के राम सेवक विशुन गोपाल इंटर कॉलेज कल्ली, थाना सकरन के ग्राम धनपुरिया, थाना महोली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कस्बा महोली, थाना रेउसा के ग्राम भैंसहा, थाना मछरेहटा के सूरज पुर चौकी व ग्राम उमरापुर एवम् शेष अन्य समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा-महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के उद्देश्य से विद्यालयों में सभायें एवम् ग्राम/कस्बों में महिला चौपालों का आयोजन कर उपस्थित महिलाओं/बच्चों को उनके आत्मसम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता न करनें, उनके अधिकारों के विषय में एवम् उनके सहयोग हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। सुविधा हेतु पैंपलेट्स वितरण कर लिखे नंबरो को याद रखने की आवश्यकता एवम् उपलब्ध करायी जाने वाली तत्काल सहायता के विषय में बताया गया एवम् संदिग्ध व्यक्तियों/लड़को से पूछताछ एवम् आवश्यकतानुसार चेतावनी दी जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in