अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो चीफ़।
महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर ग्वालियर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही
आवेदक :- श्री तेजनारायण सिंह पुत्र स्वर्गीय श्री गोरेलाल उम्र 62 वर्ष सेवानिवृत्ति सहायक लेखाअधिकारी निवासी गली नंबर 2 शिवाजी नगर जिला भिंड
आरोपी :- श्री सतीश गोले पुत्र स्वर्गीय श्री तुकाराम गोले सहायक ग्रेड 3 जनपद पंचायत पोरसा जिला मुरैना निवासी वार्ड नंबर 10 चिरपुरा रोड अम्बाह जिला मुरैना म.प्र.
रिश्वत राशि- 20,000/-
विवरण :- आवेदक श्री तेज नारायण सिंह पुत्र स्वर्गीय श्री गोरेलाल ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर को आवेदन किया कि स्वीकृत अर्जित अवकाश के पैसे 8,83,000/- रुपए निकालने के एवज में अनावेदक सतीश गोले सहायक ग्रेड 3 जनपद पंचायत पोरसा जिला मुरैना द्वारा 20,000/-रुपए रिश्वत राशि मांगी जा रही है।
शिकायत का सत्यापन कराया तो शिकायत सही पाई गई। आज दिनांक 09/10/25 को आवेदक से रिश्वत राशि लेना तय हुआ। और आरोपी ने आज 20,000/- रुपए लेकर कार्यालय जनपद पंचायत पोरसा जिला मुरैना बुलाया। ट्रैप दल गठित कर ट्रैप प्लान किया गया आरोपी को कार्यालय जनपद पंचायत पोरसा जिला मुरैना में आवेदक से रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 7, पीसी एक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
ट्रेपदल – उप पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह, निरीक्षक नरेश बेहरा, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पवैया, हेमंत शर्मा, जसवंत शर्मा, संजय शुक्ला, बलवीर सिंह, आरक्षकगण–प्रमोद तोमर, अंकेश शर्मा , विनोद शाक्य, विशंभर भदोरिया



