आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया –थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा नकली सोने को असली बताकर धोकाधडी कर बेचने व चोरी करने वाले 07 अभियुक्तगण गिरफ्तार कर चोरी गया माल की शत प्रतिशत की गई बरामदगी-
कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 09.10.2025 को थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 739/2025 धारा 318(4),303(2), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित 07 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से एक अदद मोबाइल फोन कीपेड मोटरोला कंपनी का,व दो अदद एम्प्लीफायर व 5000/- रुपए चोरी के व नकली सोना के दाने बजनी करीव 925 ग्राम बरामद कर संबंधित अभियोग का सफल अनावरण किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 09.10.25 को वादी सत्यजीत पुत्र स्वं हरिशंकर द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 08.10.2025 को समय करीब 4 बजे वादी की खानपुर स्थित बैसनवी टुल्स नामक दुकान पर महिला सहित कुल सात लोग आये तथा बताया कि हमारे पास रेल से पाया हुआ करीब एक किलो सोना है जिसको हम आपको सस्ते रेटों में दे देगें, जिसके बाद वादी द्वारा सोने के दाने सुनार की दुकान पर जाकर चैक कराए गए तो वह पूरी तरह नकली निकले इस दौरान वादी की दुकान पर बैठे उक्त 7 अज्ञात लोगो द्वारा वादी का दो एम्प्लीफाइर/ कीपेड मोबाइल/पाँच हजार रूपये लेकर चले गए है जिसकी सूचना पर थाना कोतवाली औरैया पर मु0अ0सं0 739/2025 धारा 318(4),303(2), 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर जालौन चौराहा से सांई मंदिर के पास से उक्त घटना से संबंधित 04 पुरूष+03 महिला अभि0गण- 1. दुखिया नायक 2. प्रताप सोधी 3. राजू 4. माइकल शिवा व 5. मीणा 6. सरसा 7. दुर्गा प्रधान को एक मोबाइल फोन कीपेड व दो अदद एम्प्लीफायर व 5000/- रुपए व नकली सोना के दाने बजनी करीब 925 ग्राम सहित गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-
- दुखिया नायक पुत्र मधु नायक निवासी ग्राम वरपाल थाना जखपुरा जनपद जाजपुर उड़ीसा
- प्रताप सोधी पुत्र मिचराल सोधी निवासी जाजपुर थाना रोगोडी जिला जाजपुर, उड़ीसा उम्र करीब 45 वर्ष
- राजू पुत्र मुन्ना जाति सोधी निवासी जोटरापार जखपुरा जिला जाजपुर उम्र 25 वर्ष
- माइकल शिवा पुत्र माइकल दुर्गा निवासी पूर्वागोठ थाना कुरई जिला जाजपुर, उड़ीसा
- मीणा पत्नी राजू निवासी पूर्वागोठ थाना कुरई जिला जाजपुर, उड़ीसा उम्र करीब 30 वर्ष
- सरसा पत्नी सुदर्शन निवासी दसमनिया थाना जखपुरा जिला जाजपुर उड़ीसा उम्र करीब 35 वर्ष
- दुर्गा प्रधान पत्नी महाराज प्रधान निवासी दानकाजी थाना रघुपुर जिला जसपुर उड़ीसा उम्र 25
अनावरित अभियोग- - मु0अ0सं0 739/2025 धारा 318(4),303(2), 317(2) बीएनएस थाना कोतवाली औरैया
अपराधिक इतिहास- जानकारी की जा रही है
बरामदगी- - एक मोबाइल फोन कीपेड मोटरोला कंपनी का
- दो अदद एम्प्लीफायर
- कुल 5000/- रुपए नकद
- नकली सोना के दाने बजनी (करीब 925 ग्राम)
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
- थाना प्रभारी कोतवाली औरैया श्री राजकुमार सिंह मय हमराह



