भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं ने जनपद कासगंज थाना प्रभारी ढोलना के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बुलंदशहर को सौंपा ज्ञापन

*ब्रेकिंग न्यूज़ बुलंदशहर

आजतक 24*7 न्यूज़


    आज दिनांक 8/10/25 को भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूबे सिंह डागर जी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष सुनील लोधी व छात्र सभा जिलाध्यक्ष रिजवान चौधरी अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार व माननीय डी जी पी उत्तर प्रदेश पुलिस लखनऊ के नामित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बुलंदशहर को सौंपा ज्ञापन । भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ता सैकड़ों की तादात में एस एस पी कार्यालय पहुंचे और जनपद कासगंज के थाना ढोलना प्रभारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी ढोलना ने भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष कासगंज अमित कुमार यादव के साथ फोन पर अभद्र व्यवहार व गाली गलौज की । भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष कासगंज अमित कुमार यादव ने थाना ढोलना प्रभारी को अवैध शराब बिक्री के बारे में सूचना दी और कार्यवाही करने का अनुरोध किया परन्तु थाना प्रभारी ढोलना ने अमित कुमार की कोई बात नहीं मानी और अमर्यादित भाषा के साथ गालियां भी दी उसके बाद रात्रि में थाना प्रभारी ने थाने से पुलिस भेजकर अमित कुमार यादव के घर पर सरे आम गालियां दी गई।
    जिलाध्यक्ष सुनील लोधी ने कहा की क्या आम इंसान का अपनी बात कहने का अधिकार नहीं है और यदि कोई पुलिस से शिकायत करेगा तो उसको गालियां सुन्नी पड़ेंगी क्या यही भारत का संविधान कहता है इस प्रकार के निरंकुश और संविधान को ना मानने वाले ऐसे अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए जो सरकार की छवि को धूमिल करना का काम कर रहे है।
    प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह डागर जी ने कहा की अगर थाना प्रभारी ढोलना को अगर जल्द ही सस्पेंड नहीं किया गया तो कासगंज जिलाधिकारी कार्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा अपने पदाधिकारी का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एस एस पी महोदय ने मामले को संज्ञान में लेकर कहा की आप लोग परेशान ना हो जनपद कासगंज के थाना प्रभारी ढोलना के खिलाफ उचित कार्यवाही की जायेगी।
    साथ में मौजूद रहे प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह डागर जिलाध्यक्ष सुनील लोधी, मनदीप भड़ाना,जिलाध्यक्ष छात्र सभा रिजवान चौधरी, जिला प्रभारी प्रदीप चौधरी जिलाध्यक्ष कार्यकारी राजेंद्र फौजी, प्रदेश महासचिव राशिद ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष सूबेदार विजेंद्र सिंह,जिला प्रभारी महिला अर्चना सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र लोधी, जिला उपाध्यक्ष पप्पू अल्वी,ब्लॉक अध्यक्ष अरनिया चौधरी लहीक खान, तहसील अध्यक्ष बुलंदशहर सदर रघुवीर सिंह पवार, तहसील अध्यक्ष खुर्जा गिर्राज फौजी, नगर मीडिया प्रभारी पवन फौजी, नगर अध्यक्ष खुर्जा अशोक कुमार अत्री, नगर अध्यक्ष युवा फरमान अब्बाशी, ग्राम अध्यक्ष मोमराज फौजी, तहसील सचिव अनिल शर्मा, जिला सचिव सलमान , बकील खा चंदपुरा, हितेश माहुर, नादर
    लोधी अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए

    दिलदार खान की रिपोर्ट

    aajtak24x7
    Author: aajtak24x7

    100% LikesVS
    0% Dislikes

    यह भी पढ़ें

    टॉप स्टोरीज

    मौसम का हाल

    मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in