आज तक 24 X7 न्यूज चैनल टीवी चैनल से जिला सीतापुर से जिला संवाददाता अरविन्द कुमार
किसान मंच कार्यालय मुंशीगंज सीतापुर मासिक बैठक में आज उपस्थिति संगठन पदाधिकारियों ने किसानों की वर्तमान समस्याओं पर चर्चा की!राष्ट्रीय सचिव/ प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने कहा वर्तमान में शासन पर प्रशासन कुछ इस तरह हावी है कि जन प्रतिनिधियों को बेचारा बनकर रहना पड़ रहा है!जब कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही द्वारा जेल में कैदी की मृत्यु को पुलिस द्वारा की गई हत्या का आरोप लगाया जाता है, और मृतक के मां बाप मंत्री जी को अपना रिश्तेदार बोल रहे हो फिर भी अब तक इस प्रकरण में एफ आई आर न दर्ज होना इस बात का प्रमाण है कि प्रशासन निरंकुश हो चुका है!महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अल्पना सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के प्रति सौतेला व्यवहार कर रही है!धान खरीद में सिर्फ पैंसठ रुपए की बढ़ोत्तरी के साथ विगत आठ वर्षों में गन्ना मूल्य के नाम पर सिर्फ तीस रुपए की बढ़ोत्तरी किसानों के साथ भद्दा मजाक है!इस बार गन्ना सत्र शुरू होने से पहले गन्ना मूल्य पांच सौ रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया जाए अन्यथा की स्थिति में आगामी विधानसभा चुनाव में मे भाजपा को इसका परिणाम भुगतना होगा!जिला अध्यक्ष राकेश बाजपेई ने कहा कि किसान मंच संगठन के संस्थापक गरीबों और पिछड़ो के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री मा० स्व०विश्व नाथ प्रताप सिंह की प्रतिमा व चौराहे का नामकरण किया जाए!साथ ही मूंगफली बाहुल्य जनपद सीतापुर में किसानों के लिए मंडी में क्रय केंद्र की स्थापना की जाए!आज की बैठक में राष्ट्रीय किसान मंच जिला अध्यक्ष गंगा राम यादव ने उपस्थित होकर तेरह अक्टूबर को अपने साथियों सहित किसान मंच में शामिल होने की घोषणा की!उपस्थिति पदाधिकारियों में श्री कृष्ण पाल,हाशमी,राम चंद्र मौर्य, सतीश कुमार सिंह परमार मो० अहमद बब्बू,तनय बैसवार,अनिल मौर्य,लल्लन सिंह ,आषुतोष पांडेय,रामेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित थे!



