प्रथम दिवस उत्तम स्वामी जी महाराज गुरुजी ने व्यास पीठ से मां नर्मदा जी पर कथा प्रवचन कहे

न्यूज़ = आज तक 24*7 चैनल वही जो सत्य दिखाये
*रिपोट* = संदीप पाटीदार राणा
मोबाईल नंबर = 9584875989 मध्यप्रदेश = जिला – खरगोंन
लोकेशन = मण्डलेश्वर

श्रोताओं के मां नर्मदा जी की जय जयकार से पांडाल गूंज उठा

श्री उत्तम स्वामी जी महाराज गुरुजी का स्वागत सनातनी विधायक राजकुमार मेव एवं विवेक भटोरे ने किया

मंडलेश्वर। श्री माधवाश्रम गौ शाला में भागवत गीता , गौ माता और नर्मदा जी पर कथा प्रवचन की शुरुवात कलश यात्रा से हुई सुबह नौ बजे का नर्मदा तट से कलश यात्रा प्रारंभ हुई कलश यात्रा में बग्गी पर श्री उत्तम स्वामी जी महाराज गुरुजी के को विराजित कर सैकड़ों माताओं बहनों ने कलश यात्रा में सिर पर कलश लेकर कथा पांडाल में पहुंची कथा का शुभारंभ में व्यास पीठ पर विराजित उत्तम स्वामी जी महाराज का स्वागत सनातनी विधायक राजकुमार मेव,विवेक भटोरे ने किया, कथा के प्रथम दिवस मां नर्मदा जी पर प्रवचन दिया गया कथा में गुरुजी उत्तम स्वामी जी ने कथा पांडाल में उपस्थित भक्तों को मां नर्मदा जी की के बारे में प्रवचन कहा मां नर्मदा जी की परिक्रमा सभी को करनी चाहिए मा नर्मदा सभी मनुष्य को तारने वाली है।मां नर्मदा के तट पर साक्षात् शिव का दर्शन होता है।मां नर्मदा की उपासना सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती है। जिसको मा नर्मदा ,भोलेनाथ की प्राप्ति करना हो तो मा नर्मदा जी की उपासना करते रहना चाहिए। कई महात्मा कहते है हमने कई साधना की मगर मां नर्मदा जी की परिक्रमा से बड़ी कोई साधना नहीं है दादा जी धुनी वाले,संत सिंगा जी महाराज जैसे गुरुओं को मां नर्मदा जी को मां नर्मदा जी की उपासना से मिली है ।ब्रह्म मुहूर्त में मां नर्मदा जी को दीपक लगाना उपासना करने से सारे मनोरथ पूर्ण होते हैं ” कौन सो काम जो कठिन है मा नर्मदा जी की परिक्रमा उपासना साधना करने से सब सरल हो जाते हैं” परमात्मा को प्राप्त करने है तो मा नर्मदा जी की उपासना करनी चाहिए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes