Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्राम नगझर में पानी की भारी समस्या, ग्रामीणों ने किया NH-44 पर चक्का जाम

सिवनी। ग्राम नगझर में पिछले 8 दिनों से नल जल योजना के अंतर्गत पानी की आपूर्ति बंद होने के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लगातार हो रही पानी की समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने आज NH-44 पर चक्का जाम कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। पानी की किल्लत से लोगों को पीने तक का पानी नसीब नहीं हो रहा है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और ग्रामीणों को समझाइश देकर कुछ समय बाद जाम को हटवाया गया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द पानी की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी की समस्या का निराकरण नहीं हुआ, तो वे फिर से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Seoni से मनीष बघेल की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7