Skip to main content

Aaj Tak24x7

एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र की अमलाई ओपनकास्ट माइंस (OCM) में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया।

धनपुरी, अनूपपुर।

मिट्टी धंसने (स्लाइडिंग) के चलते रीवा जिले के मऊगंज निवासी टीपर ऑपरेटर अनिल कुशवाहा डोजर मशीन सहित पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे।

घटना के बाद खदान क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान में जुटे हुए हैं, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी न तो डोजर मशीन का पता चल सका और न ही ऑपरेटर का कोई सुराग मिला।
एसईसीएल के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है।

रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in