

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
औरैया 13 अक्टूबर 2025/ शासन के मंशानुरूप जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में ‘‘ संकल्प हब फाॅर इम्पावरमेंट आफ बूमेन ’’ योजना के अन्तर्गत ‘‘मिशन शक्ति 5.0’’ तहत 90 दिवसीय विशेष कार्यक्रम के अनुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में जनता इण्टर काॅलेज ककोर बुजुर्ग में व्यक्तिगत स्वच्छता संवाद से सम्बन्घित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से सपना देवी डिस्ट्रिक मिशन कोआर्डिनेटर, कौशलेन्द्र सिंह जेण्डर स्पेषलिस्ट, श्रीमती स्मृति सिंह परामर्शदाता, श्रीमती प्रियंका कुमारी पैरामेडिकल नर्स, श्रीमती सुधा कुमारी, केसवर्कर, श्रीमती पूजा पाठक, सुपरवाइजर एवं विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे। तत्पश्चात व्यक्तिगत स्वच्छता से सम्बन्धित बालिकाओं से स्वाथ्य के बारे में खुलकर संवाद किया गया एवं सेनेटरी पैड के सुरक्षित उपयोग, उनके उचित निस्तारण और मासिक धर्म से जुडे मिथकों पर चर्चा हुई। बालिकाओं ने बेझिझक अपने सवाल रखें, जिनका सरल और स्पष्ट जबाब दिया गया एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) व टोलफ्री नं0 1098,1090,181,112,1076 आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गयी ।


