आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ


सिंचाई विभाग नहरों की शिल्ट सफाई कराकर टेल तक पहुंचाये पानी।
औरैया 13 अक्टूबर 2025- जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने जनपद में कृषकों के हितार्थ एवं उन्नयन हेतु संचालित योजनाओं की कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए कि अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार- प्रसार करायें तथा योजना में प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए उन्हें लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें।
कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न माध्यमों यथा- समाचार पत्र, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान तथा दंड प्रावधानों की जानकारी देते हुए जागरूक करें साथ ही उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के कृषकों को फसल बीमा का लाभ दिलाने के लिए पत्राचार कर बीमित धनराशि उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जिला भूमि संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिए कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से कराए जा रहे कार्यों की डिजिटल डायरी उपलब्ध करायें जिससे उन कार्यों का भौतिक सत्यापन कराया जा सके। लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा में बताया गया कि वर्तमान में प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति संतुष्ट पूर्ण है तथा शेष लाभार्थियों का चयन कर लिया गया है बजट प्राप्त होने के उपरांत उन्हें भी लाभान्वित करा दिया जाएगा।
सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नहरो की सतप्रतिशत शिल्ट सफाई कराकर टेल तक सिंचाई हेतु पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा सिल्ट सफाई कार्य की डिजिटल डायरी भी उपलब्ध करायें।बैठक में सहायक निदेशक रेशम की अनुपस्थिति के संबंध में जिलाधिकारी ने प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित किए जाने के निर्देश दिए। सहकारी समितियों की समीक्षा में बताया गया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है तथा किसानों को शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार सहकारी समितियों के माध्यम से उर्वरकों का वितरण कराया जा रहा है।
उक्त अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा, ए आर कोऑपरेटिव संजीव कुमार गौतम,जिला उद्यान अधिकारी, सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


