आज तक 24 X7 न्यूज टीवी चैनल से जिला सीतापुर से जिला संवाददाता अरविन्द कुमार
~~~~~~
सीतापुर! राष्ट्रीय किसान मंच की गतिविधियों से रुष्ट होकर मंडल प्रभारी लखनऊ गंगा राम यादव ने आज किसान मंच राष्ट्रीय सचिव/प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अल्पना सिंह व जिला अध्यक्ष राकेश बाजपेई की अगुवाई में साथियों सहित किसान मंच की सदस्यता ग्रहण की!किसान मंच उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा व सक्रियता देखते हुए क्षमता उपयोग हेतु गंगा राम यादव को किसान मंच मंडल प्रभारी का दायित्व व ममता देवी पत्नी मुनेश चन्द्र को महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष व आशुतोष पाण्डेय को जिला अध्यक्ष सीतापुर युवा प्रकोष्ठ व अन्नू कुमार को जिला उपाध्यक्ष पद के साथ अजय कुमार यादव के लिए जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी व देवेन्द्र कुमार यादव को तहसील अध्यक्ष मिश्रिख के अलावा धर्मेन्द्र पांडेय को तहसील अध्यक्ष महोली दायित्व के साथ धर्मेन्द्र सिंह को तहसील अध्यक्ष बिसवां व लक्ष्मी नारायण को तहसील उपाध्यक्ष पद सीतापुर में संगठन दायित्व निर्वहन कार्य सौंपा गया!शिव प्रकाश सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन विस्तार व किसान हित में हमेशा संघर्ष के लिए तत्पर रहने की सीख दी!महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अल्पना सिंह ने कहा कि किसान मंच हमेशा अपने हकों की लड़ाई के लिए जाना और पहचाना जाता है!आप सभी अपने पदों की गरिमा व अपनी आवाज बुलंद कर एक अलग पहचान बनाने में जुट जाएं!जिला अध्यक्ष राकेश बाजपेई ने कहा संगठन विस्तार व समय पर उपलब्धता हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए जिससे जिला प्रशासन के माध्यम से हम सभी के द्वारा समस्यायों का निराकरण समय होता रहे!मनोनयन पत्र वितरण के समय महिला प्रकोष्ठ से विट्टो मौर्या, नीलम प्रजापति व मुख्य कार्यकर्ता उत्तम मौर्य, मोहम्मद अहमद(बब्बू )राम चन्द्र आदि लोग उपस्थित थे!



