Skip to main content

Aaj Tak24x7

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग औरैया द्वारा भरे गए नमूने

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 14 अक्टूबर 2025/ जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देशानुसार जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग औरैया द्वारा आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर आमजनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। ए0डी0पाण्डेय द्वारा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सचल दल का गठन किया गया। जिसमें खाद्य सचल दल द्वारा विक्रमपुर स्थित खोया निर्माण भट्टी से खोया का नमूना, ककरहिया अजीतमल स्थित प्रतिष्ठान से मिश्रित दूध का नमूना, आजाद नगर अजीतमल स्थित प्रतिष्ठान से खेाया व मिश्रित दूध का नमूना संग्रहीत किया गया। कुल 04 नमूनें जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में प्रेषित किये गये। कार्यवाही के दौरान 20 किग्रा0 बर्फी नष्ट करायी गयी, जिसका अनुमानित मूल्य रू0-5000/- है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। ए0डी0पाण्डेय द्वारा जनपद में संचालित कर रहे कारोबार से सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील की गयी, कि कोई भी खाद्य कारोबारकर्ता मिलावटी खाद्य पदार्थों का निर्माण/विक्रय नहीं करेगा। अन्यथा की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण विजय कुमार श्रीवास एवं वीरन सिंह उपस्थित रहें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7