आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
श्री
मतदान केंद्र को पूर्व स्थान पर रखने की रखी मांग
औरैया। मंगलवार को श्री गहोई वैश्य युवा समिति औरैया के पदाधिकारियों द्वारा चुनाव आयोग (अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा)को एक ज्ञापन सौंपा गया। युवा समिति के अध्यक्ष विकास लोहिया ने ज्ञापन देते हुए बताया कि औरैया गहोई समाज के सभी सजातीय बंधुओं को गहोई बंधु पत्रिका के माध्यम से अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के होने वाले चुनाव में उपयुक्त गंगा यमुना गहोई वैश्य क्षेत्रीय सभा के मतदान क्रमांक 31 का मतदान केंद्र स्थल नगर पालिका इंटर कॉलेज, मैन रोड, दिबियापुर बस स्टैंड के पास, औरैया बताया गया है। लेकिन विगत दिनों मोबाइल व्हाट्सएप के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार इसका स्थान परिवर्तन किसी आध्या होटल में स्थानांत्रित किया गया है। जब कि नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पालिका स्कूल के प्रधानाचार्य से इसकी स्वीकृति पहले ही ली जा चुकी है। औरैया नगर की अपने समाज की एकमात्र संस्था श्री गहोई वैश्य युवा समिति जो कि अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा में विगत वर्षों से सम्बद्ध है। मुझे अन्य जगहों की स्थानीय पंचायतों से जानकारी प्राप्त हुई है कि मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए स्थानीय पंचायतों से कुछ नामों की जानकारी मांगी गयी है लेकिन अभी तक मेरी पंचायत श्री गहोई वैश्य युवा समिति, औरैया के किसी भी पदाधिकारी से मतदान सहायक के नाम के लिए नहीं पूछा गया है।
जब कि औरैया नगर में सर्वसमाज की सहमति से हुए चुनाव में एक हारे हुए प्रत्याशी के द्वारा बनायी हुई फर्जी कमेटी में से कुछ सदस्यों का नाम मतदान सहायक के रूप में दर्ज हुआ है। मुझे आशंका है कि जिस तरह चुनाव हारने के बाद कोई फर्जी तरह से एक फर्जी कमेटी का गठन करके उसे महासभा में सम्बद्ध कराने का प्रयास कर सकता है, निश्चित ही महासभा के होने वाले चुनाव में गड़बड़ी करा सकता है। नहीं तो जिस नगर पालिका इंटर कॉलेज में विगत दो बार से निर्विघ्न चुनाव संपन्न हुआ उस मतदान केंद्र को किसी आध्या होटल में स्थानांत्रित कराने की क्या आवश्यकता हो गयी।
इसके अतिरिक्त एक बात आपसे जानना चाहता हूं कि जब अपने गहोई समाज की हर एक छोटी इकाई किसी ना किसी क्षेत्रीय सभा के अंतर्गत आती है तो उस क्षेत्रीय सभा के पदाधिकारियों से आपको मतदान केंद्र की राय लेनी चाहिए। आपने एक बार भी हमारी गंगा यमुना गहोई वैश्य क्षेत्रीय सभा के किसी भी पदाधिकारी से इसके बावत राय नहीं ली, जब कि उसके अध्यक्ष हमारे ही नगर से सम्बन्ध रखते है, इसमें क्या उनका अपमान नहीं है जो कि आपने एक फर्जी तरीके से बनी कमेटी के फर्जी अध्यक्ष के कहने पर मतदान केंद्र स्थानांत्रित कर दिया।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मतदान केंद्र नगर पालिका इंटर कॉलेज में ही रखा जाए। इस मौके पर राकेश तरसौलिया मंत्री, आंनद बरसईया कोषाध्यक्ष, रामकिशोर बरसैंया, शीबू गहोई, सुशील बरसैंया, विजय गहोई, अंकित गहोई, अतुल रूसिया, अनुज कनकने सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


