Skip to main content

Aaj Tak24x7

नगर परिषद कन्नौद द्वारा नगर मे स्वच्छता पहल निरंतर जारी है निकाय द्वारा शहरी स्वच्छता के क्षेत्र पर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुऎ स्वच्छ शहर का पुरस्कार हसिल किया है,

लोकेशन -नगर कन्नौद
आज तक 24 × 7
संवाददाता- गणेश जायसवाल
खबरों के लिए संपर्क करें
,9754278866
एंकर

स्वच्छ भारत मिशन शहरी अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर परिषद कन्नौद द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 17 वाँ एवं राज्य स्तर पर 27 वाँ स्थान हासिल कर कचरा मुक्त 1 स्टार और ओ. डी. एफ.++ शहर का दर्जा प्राप्त किया है इस उपलब्धि पर भोपाल में आयोजित स्वच्छता समग्र सम्मान समारोह में नगर परिषद कन्नौद को माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के द्वारा सम्मानित किया गया, इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती गायत्री राधेश्याम जाट, विधायक प्रतिनिधि श्री संतोष जाट, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अनिल जोशी, पहल संस्था से श्री मनीष घावरी, स्वच्छता दारोगा श्री परसराम घावरी, श्री अशोक डुलगज, श्री अभिलाष झाँझोट श्री मति चेतना कनोजिया, श्री दुर्गेश बकोरे द्वारा सम्मान ग्रहण किया गया, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती गायत्री राधेश्याम जाट के अनुसार नगर परिषद कन्नौद शहरी स्वच्छता हेतु प्रतिबद्ध है हमारी प्राथमिकता है शहर को साफ-साफ और सुंदर बनाना इसी क्रम में कार्य करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर कन्नौद द्वारा अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, फलस्वरुप नगर को स्वच्छ शहरों की श्रेणी में सम्मानित किया गया है सभी कन्नौद नगरवासियों इस सम्मान की बधाइयां, आशा है हम आगे भी इसी प्रकार स्वच्छता में श्रेष्ठ उपलब्धियां हासिल करेंगे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अनिल जोशी के अनुसार नगर परिषद कन्नौद नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने हेतु सतत प्रयासरत है स्वच्छ सर्वेक्षण में हमारा प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा, अब हमारा प्रयास कचरा संग्रहण एवं प्रसंस्करण को बेहतर बनाना है, हमारी कन्नौद नगर के नागरिकों से अपील है की शहर की स्वच्छता में भागीदार बने कचरा अलग-अलग कर कचरा वाहनों को दे सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता में सहयोग कर कन्नौद नगर को स्वच्छता मे नंबर 1 शहर बनाने मे भागीदार बने

aajtak24x7
Author: aajtak24x7