
किरार भवन पर आयोजित पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गुलाब सिंह किरार के जन्म दिवस समारोह में बडी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे। जन्म दिवस की आयोजन समिति श्री रामनरेश किरार, श्री रूपसिंह राजपूत, श्री जुगल किरार, श्री राजेश किरार, श्री नरेन्द्र किरार, श्री सुनील राजपूत, श्री गोविंद किरार, श्री रामनिवास मिंटू, श्री धर्मेन्द्र किरार, श्री जितेन्द्र किरार, श्री पवन किरार, आदि सदस्यों ने डॉ. गुलाब सिंह किरार को गदा भैंट किया एवं शॉल श्रीफल तथा बडी माला से उनका स्वागत किया एवं उनके दीर्घ आयु की कामना की। इस अवसर पर डॉ. गुलाब सिंह किरार ने कहा कि आज किरार समाज ने मेरा जन्म दिवस मनाया में बहुत ही अभीभूत हूॅ, उन्होंने कहा कि मेरा सारा जीवन समाज उत्थान में बीता है, अब यह जिम्मेदारी युवा संभालें। उन्होंने समाज के जिलाध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्षीय कार्यकाल के कुछ पलों को समाज बंधुओं से साझा किया।
इस अवसर पर श्री मोती सिंह किरार, श्री रतन सिंह पटवारी, श्री रघुनाथ यादव, श्री अजमेर सिंह, श्री जगदीश सिंह, श्री देवेन्द्र पटेल, श्री संजय यादव, डॉ. अर्जुन सिंह, श्री केदार सिंह, श्री मनोज राजपूत, श्री कमल किरार, श्री राजेन्द्र राजपूत, श्री ब्रहम्जीत किरार, श्री राधाचरण यावद, श्री अशोक यादव, श्री शिवांशु किरार, श्री संजीव किरार, श्री मुकेश किरार, सहित बडी संख्या में ग्वालियर एवं मुरैना के समाजबंधु उपस्थित रहे।


