रिपोर्ट
शमसुलहक ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती


- ग्राम पंचायत बेइली के विकास कार्यों से सीख लें जिले के सभी ग्राम प्रधान – विधायक दूधराम
- ग्राम पंचायत बेइली के समग्र विकास कार्यों की सांसद व विधायक ने की तारीफ
- ग्राम पंचायत बेइली में पंचायत भवन , ग्राम पंचायत लाइब्रेरी ( लर्निंग सेन्टर ) व डा० भीम राव अम्बेडकर स्मारक बुद्ध बिहार चबूतरा का हुआ उद्घाटन
बहादुरपुर बस्ती– विकासखण्ड बहादुरपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बेइली में बस्ती सांसद राम प्रसाद चौधरी व विधान सभा महादेवा दूधराम ने पंचायत भवन , ग्राम पंचायत लाइब्रेरी ( लर्निंग सेन्टर ) व डा० भीम राव अम्बेडकर स्मारक बुद्ध बिहार चबूतरा का सामूहिक उद्घाटन किया । उद्घाटन समारोह के बाद सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ । सांसद राम प्रसाद चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने पूरे प्रदेश में अनेक ग्राम पंचायतों में भ्रमण किया है लेकिन ग्राम पंचायत बेइली के पंचायत भवन जैसा पंचायत भवन कहीं नहीं देखा है उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि पंचायत भवन बेइली के अन्दर गरीब परिवार के बच्चों के लिए जो ग्राम पंचायत लाइब्रेरी (लर्निंग सेन्टर ) बनाया गया है इस ग्राम पंचायत लाइब्रेरी (लर्निंग सेन्टर ) से गरीब परिवार के बच्चों को घर बैठ कर पढ़ने का मौका मिलेगा । ग्राम पंचायत में डा० भीम राव अंबेडकर स्मारक बुद्ध बिहार (अम्बेडकर पार्क ) बनाने को लेकर सांसद ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कार्य है सांसद ने 800 मीटर कच्ची सड़क को पक्की सड़क बनवाने व दो स्थानों पर सोलर पैनल लगवाने का आश्वासन दिया है । विधान सभा महादेवा विधायक दूध राम ने कहा कि जिले से लेकर प्रदेश भर के ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायत बेइली ग्राम प्रधान शेर मोहम्मद द्वारा किये गये विकास कार्यों से सीख लेनी चाहिए और ऐसे ही हर संभव प्रयास करके ग्राम पंचायतों का विकास करना चाहिए । विधायक ने बरात घर समेत अन्य विकास कार्यों को विधायक निधि से बनवाने का आश्वासन दिया है । ग्राम प्रधान शेर मोहम्मद ने मीडिया टीम को बताया कि ग्राम पंचायत बेइली का समग्र विकास करना हमारी प्राथमिकता है हम ग्राम वासियों के सहयोग इसी तरह विकास कार्यों को कराता रहूंगा । उद्घाटन समारोह में सांसद राम प्रसाद चौधरी , विधायक दूधराम , जिला पंचायत सदस्य बहादुरपुर द्वितीय राजेश पटेल ,जिला पंचायत सदस्य बहादुरपुर प्रथम अनिल भारती , बीडीओ बहादुरपुर घीसम प्रसाद , ADO पंचायत अवधेश कुमार , ADO समाज कल्याण अधिकारी एस ० के० चौधरी , सचिव राघेन्द्र सिंह , सचिव दयानन्द चौधरी ,सचिव योगेन्द्र नाथ द्विवेदी व अन्य सचिव ग्राम प्रधान शेर मोहम्मद , पूर्व ग्राम प्रधान कौशेलेन्द्र सिंह , पूर्व ग्राम प्रधान मनीराम चौधरी , ग्राम प्रधानगण चन्दन सिंह , निसार अहमद , विनोद चौधरी , अन्नू चौधरी ( अनिल चौधरी ) समेत अन्य ग्राम प्रधान व भारी संख्या में ग्राम वासी मौजूद रहे ।


