आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ


औरैया 16 अक्टूबर 2025/ जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देशानुसार जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग औरैया द्वारा आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर आमजनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। ए0डी0पाण्डेय नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें खाद्य सचल दल द्वारा फफूॅद स्थित प्रतिष्ठान से बेसन व पनीर का नमूना, आर्यनगर औरैया स्थित प्रतिष्ठान से सरसों का तेल, सुभाष चौक औरैया स्थित स्वीट हाउस से दूध बर्फी का नमूना, पढीन दरवाजा औरैया स्थित घी विक्रेता से घी का नमूना संग्रहीत किया गया। कुल 05 नमूनें जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं। साथ ही 100 लीटर सरसों का तेल सीज किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य रू0-15000/-है। तथा 35 किग्रा0 मिठाई विनष्ट करायी गयी, जिसका अनुमानित मूल्य रू0-8220 है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी, साथ ही प्रतिष्ठानों में साफ सफाई एवं अन्य कमियों के सम्बन्ध में खाद्य कारोबारकर्ताओं को सुधार नोटिस मौके पर दिया गया।
सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। ए0डी0पाण्डेय द्वारा जनपद में संचालित कर रहे कारोबार से सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील की गयी, कि कोई भी खाद्य कारोबारकर्ता बिना खाद्य लाइसेन्स/पंजीकरण के कारोबारकर्ता संचालित नहीं करेगा। अन्यथा की दशा में सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण विजय कुमार श्रीवास एवं वीरन सिंह उपस्थित रहें।


