वंदेमातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक वाचन एवं स्वदेशी का संकल्प कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 07 नवम्बर 2025/ राष्ट्रवाद के अग्रदूत बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा वर्ष 1875 में रचित राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक वाचन एवं स्वदेशी का संकल्प कार्यक्रम विषयक मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, डीसी मनरेगा राम दुलारे, डीसी एनआरएलएम, मैनेजर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनायक शर्मा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी द्वारा देखा व सुना गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes