Skip to main content

Aaj Tak24x7

भगवानपुरा विधानसभा की नगर परिषद बिस्टान में शुक्रवार की दोपहर को एक निजी गार्डन में कांग्रेस के बी एल ए 2 का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

बिस्टान;—

शिविर में भगवानपुरा विधानसभा के लगभग 270 बुतों से 250 बी एल ए उपस्थित हुए। प्रशिक्षण में कांग्रेस के जिला प्रशिक्षण प्रभारी दिनेश बौद्ध ने बी एल ए 2 को जानकारी देते हुए कहा कि सरकारी बी एल ओ द्वारा प्रत्येक बुथ क्रमांक पर जाकर उनके नाम घटाये या बढ़ाये जा रहे है या नही उनपर निगरानी रखे। जो 2025 की नई मतदात सूची आई है उस सूची का निरीक्षण भी करे। नाम जुड़वाने के लिये आप सभी को तीन बार मौका मिलेगा।अंतिम सूची का प्रकाशन फ़रवरी 2026 में होगा। इसके अलावा आप सभी को ये भी ध्यान रखना है कि बी एल ओ घर घर जाकर नाम दे रहा है या नही अगर बी एल ओ नही आते है तो उनकी शिकायत बी एल ए वन या ,क्षेत्रीय विधायक को करे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक ने प्रशिक्षण में कहा की कांग्रेस में बी एल ए एक ऐसा पद है जो आजीवन रहेगा अगर वो निष्क्रिय रहा तो जिला अध्यक्ष द्वारा हटाया जा सकता है। रवि नाईक ने कहा कि आने वाले समय मे सभी सरकारी योजनाओं में 2025 की एस आई आर की जानकारी के पश्चात का कार्ड जरूरी हो सकता है यदि आपके पास कॉर्ड नही है तो किसी भी शासकीय योजनाओं का लाभ नही मिलेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक केदार डाबर, गंगाराम सोलंकी, वरिष्ठ नेता देव नारायण ठाकुर, राजेश मंडलोई, एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत जायसवाल भगवानपुरा,विकास सेनानी सिरवेल,राजेंद्र मंडलोई सेगावा, ओर जिला प्रशिक्षण प्रभारी शांतिलाल पाटीदार,अतुल भंगाले, नितिन मिश्रा उपस्थित थे।
बिस्टान से राजेश नागर की रिपोर्ट;-

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in