बैरसिया के ग्राम ढेंकपुर में चोरों ने कहर बरपा दिया है। एक ही रात में तीन किसानों की सिंचाई वाली जलपरी मोटरें चोरी हो गईं, जिससे गेहूं, चने और मसूर की फसलें संकट में पड़ गई हैं। किसानों का कहना है कि वे रात-दिन अपनी फसलों को पानी देने के लिए जागते रहे, लेकिन चोरों ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। आपको बता दें कि इस घटना से गुस्साए किसानों ने बैरसिया थाना प्रभारी के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई है और चोरों पर कसकबंदी की मांग की है। किसानों ने कहा कि अगर जल्द ही चोरों को पकड़ा नहीं गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। वहीं थाना प्रभारी बैरसिया वीरेंद्र सेन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि चोरों को जल्द ही पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
इस घटना से बैरसिया के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। किसानों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि उनकी फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।



