- निगमायुक्त ने की विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की समीक्षा, अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के दिये निर्देश
अतुल मल्होत्रा आज तक 24/7 ब्यूरो चीफ
ग्वालियर दिनांक 17 नवम्बर 2025- विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता सूची वर्ष 2026 के कार्य को सभी अधिकारी व कर्मचारी गंभीरता से करें, बीएलओ के साथ सहयोगी के रुप में लगाए गए कर्मचारी अपनी ड्यूटी स्थल पर पहुँच कर गंभीरता से कार्य करें। अन्यथा कर्मचारी के खिलाफ वेतन काटने की कार्यवाही करेें। उक्त आशय निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने समय समीक्षा बैठक में विभागीय समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिये
निगम मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव, श्री मुनीश सिकरवार, श्री प्रदीप तोमर, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, उपायुक्त श्री अमरसत्य गुप्ता, श्री सुनील चौहान, डॉ प्रदीप श्रीवास्तव, श्री सत्यपाल सिंह चौहान सहित कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री एवं सभी विभाग अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निगमायुक्त ने श्री संघ प्रिय से गहन विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता सूची वर्ष 2026 की समीक्षा करते हुए प्रत्येक जोनवार लगाए गए कर्मचारियों एवं उनके द्वारा किये गये कार्यो की जानकारी ली तथा अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इसके साथ ही सी.एम.हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुये सी.एम.हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बी.एल.सी. घटक के हितग्राहियों के सत्यापन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सभी हितग्राहियों के आवास निर्माण का कार्य किस स्तर पर इसकी जोनवार जानकारी बनाकर दें तथा इस माह के अंत तक हितग्राहियों से कार्य पूर्ण करायें।
जनकार्य विभाग की समीक्षा करते हुये सड़क निर्माण के कार्यो की विधानसभा वार चर्चा की तथा गारंटी पीरियट की सडकों का कार्य 30 नवम्बर तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही जिन सडकों के वर्क ऑर्डर जारी कर दिये गये है उनका निर्माण प्रारंभ कराने एवं जिसकी निविदा खुल चुकी है उनके वर्क ऑर्डर जारी करने के निर्देश दिये।
बैठक में अवैध कॉलोनियों पर कार्यवाही किये जाने को लेकर चर्चा करते हुये संबंधित अधिकारियों को योजनबद्ध तरीके से कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही संम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा की तथा पिछले साल की वसूली से भी कम वसूली करने वालों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिये। साथ ही सफाई व्यवस्था, समग्र ई-केवाइसी, जी.आई.एस. सर्वे सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
सूचना क्र./1575/



