Skip to main content

Aaj Tak24x7

जल संचय, जन भागीदारी” में खण्डवा जिले को मिला प्रथम पुरस्कार

*“जल संचय, जन भागीदारी” में खण्डवा जिले को मिला प्रथम पुरस्का*

*-मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 प्रदेश के खंडवा जिले के अंतर्गत———*

*राष्ट्रीय जल पुरस्कार के तहत खंडवा जिले की कावेश्वर पंचायत को मिला द्वितीय पुरस्कार*

खण्डवा 18 नवम्बर 2025, 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के अंतर्गत नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत की श्रेणी में खंडवा जिले की कावेश्वर पंचायत को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने खण्डवा के कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को पुरस्कार प्रदान किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार के “जल शक्ति अभियान: कैच द रेन” के तहत शुरू की गई “जल संचय, जन भागीदारी” पहल में खण्डवा जिले ने जल संरक्षण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, इसके लिए खण्डवा जिले को 2 करोड़ रूपये का पुरस्कार मिला है।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि खंडवा जिले की ग्राम पंचायत कावेश्वर में किए गए जल संरक्षण के उल्लेखनीय कार्यों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार के लिए कावेश्वर पंचायत का चयन किया गया है। इसके लिए 1.50 लाख रूपये का नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत द्वारा विगत वर्षाे में कावेरी नदी के उद्गम कुंड का जीर्णाेद्धार किया गया। साथ ही पंचायत के पहाड़ी क्षेत्र को वाटरशेड के मूल सिद्धांत “रिज टू वैली” के आधार पर विकसित किया गया। इसके तहत लगभग 50 हेक्टेयर क्षेत्र में कंटूर, 55 गली प्लग, 35 पोखर तालाब, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, हैंडपंप रिचार्ज, बोरवेल रिचार्ज, रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in