राजगढ़ ( धार )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार
राजगढ़ पुलिस ने हत्या के आरोपी को महज 23 घंटे में ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि। आरोपी ने खेत में डेरा डालकर रहनेकी बात को लेकर व्यक्तिसे मारपीट कर उसकी हत्या की थी।
पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी जिला धार, एएसपी पारूल बेलापुरकर के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर श्री विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन में राजगढ थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में आरोपी रतन ताहड को पकडने हेतु एक टीम घटित की गयी ।
*टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये हत्या के आरोपी रतन पिता नक्का ताहड जाति भील निवासी दुधीकांच को 23 घण्टे के अन्दर ही गिरफ्तार कर लिया तथा आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जंहा से न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया हैं ।
उक्त घटना के आरोपी को पकडने में टीम एसआई. निहालसिंह दंडोतिया, ए एसआई सुनील राजपूत, प्रधान आरक्षक विपिन कटारा, प्रआर प्रकाश वसुनिया, आरक्षक दिलीप, आरक्षक जयेन्द्र, आरक्षक सुभाष परमार की सराहनीय भुमिका रही है ।



