- *बचपन में जिस तरह से मेला घूमे
जनप्रतिनिधिओं, अब इस मेले को इस लायक तो बना दो कि हमारा बचपन मेला घूम सके*
*- मेला बचाओ जनसभा में वक्ताओं ने आंदोलन को मुखर करने का आग्रह किया
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा ‘‘मेला बचाओ जनसभा’’ माधव मंगल गार्डन, तारघर जयेन्द्रगंज पर आयोजित की गई। इस जनसभा को संबोधित करते हुए कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने कहा कि हम सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह करते हैं कि 120 साल पुरानी इस धरोहर को आधुनिक रूप से विकसित करने के लिए प्रयास करें। जिस प्रकार उन्होंने अपने बचपन में मेला घूमा था, कम से कम हमारी नई पीढ़ी के जो बचपन के बच्चे हैं, वो इस मेले में कुछ देख सकें ऐसा इस मेले को कर दो। कैट व्यापारिक दृष्टि के राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान खोते जा रहे इस मेले को बचाने को लिए जन आंदोलन खड़ा कर रही है। इसी कड़ी में अनेक वक्ताओं ने आग्रह किया कि केन्द्र और राज्य सरकार हस्तक्षेप कर ग्वालियर व्यापार मेले को आधुनिक बनाने के प्रयास करे।
दाल बाजार के पूर्व अध्यक्ष श्री गर्ग ने सभा को संबोधित करते हुए इसके विकास के लिए आवश्यक बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। सभा की अध्यक्षता इलेक्ट्रोनिक व्यवसाई केदार गुप्ता ने की और जनसभा का संचालन दिलीप पंजवानी द्वारा किया गया। सभा को निरुपमा मालपानी, कविता जैन, निधि गर्ग, बबिता डावर, रश्मी अग्रवाल, ज्योति गोले, दीप्ति सांघी, निशा जैन, अंकिता जैन, भारती महेश्वरी, मोहन गर्ग, बबलू गुप्ता फालका बाजार, अजय चौपड़ा, कृष्ण बिहारी गोयल, आर.एस. गुप्ता, मंसूरी आदि अनेक लोगों ने संबोधित किया। जनसभा के अंत में उपस्थित जन समुदाय ने नारे लगाते हुए कहा कि ‘‘अभी तो ये अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है’’। किला गेट के व्यवसाई अशोक अग्रवाल ने अगली जनसभा किला गेट ग्वालियर पर करने का आग्रह किया। ग्वालियर मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया, अनिल पुनियानी, महेश मुदगल, अनुज गुर्जर, संतोष उपाध्याय, कैट के जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता, कोषाध्यक्ष मयूर गर्ग आदि ने उपस्थित होकर अपनी बात रखी। विकास गुप्ता, विवेक जैन ने सभा में जोरदार नारे लगाये और एक होकर जन आंदोलन को बड़े स्तर पर करने का आग्रह किया।



