Skip to main content

Aaj Tak24x7

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के गणना प्रपत्रों को सही व स्पष्ट प्रविष्टियों को पूर्ण कराते हुए प्राप्त करने के साथ ही फीडिंग करायें सुनिश्चित।*

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के गणना प्रपत्रों को सही व स्पष्ट प्रविष्टियों को पूर्ण कराते हुए प्राप्त करने के साथ ही फीडिंग करायें सुनिश्चित।

*गणना प्रपत्र प्राप्त करते समय यह सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रविष्टि आधी- अधूरी न रहे जिससे उसके लिए न होना पड़े पुनः परेशान।*

*औरैया 19 नवम्बर 2025-* जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की हकीकत जानने के लिए ग्राम पंचायत नौली में पहुंचकर बीएलओ सहित संबंधित द्वारा की जा रही गतिविधियों के संबंध में जानकारी की और उनको देखा। उन्होंने सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि प्राप्त होने वाले गणना प्रपत्रों को जमा करते समय उनमें अंकित प्रविष्टियों को भली-भांति पढ़कर मिलान करले जिससे कोई भी प्रविष्टि अस्पष्ट/ आधी – अधूरी न रहे ताकि गणना प्रपत्र गलत हो। उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र में भरी जाने वाली प्रविष्टियां सही, सुस्पष्ट व पूर्ण हो जिससे कोई गड़बड़ी न हो साथ ही प्रतिदिन प्राप्त होने वाले गणना प्रपत्रों की फीडिंग भी सुनिश्चित करें।

उक्त के उपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत नगला जय सिंह में पहुंचकर सुपरवाइजर आकांक्षा सेंगर व वर्तमान बीएलओ सौरभ मिश्रा तथा तत्कालीन बीएलओ अजीत कुमार द्वारा गणना प्रपत्रों के संबंध में की जा रही कार्यवाही को देखा। उन्होंने वर्तमान बीएलओ द्वारा कार्य में रुचि न लेने पर नाराजगी व्यक्त की और तत्कालीन बीएलओ अजीत कुमार को पुनः बीएलओ की ड्यूटी पर तैनात करने तथा सौरभ मिश्रा को उनके सहयोगी के रूप में ड्यूटी पर लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथवार तैनात सुपरवाइजर अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हुए यह भी अवगत करायें कि बूथ पर सहयोगी के रूप में तैनात कार्मिकों द्वारा कार्य में ली जा रही है रुचि/ गतिविधियों के संबंध में अवगत कराए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रमों में किसी भी स्तर पर बरती गई लापरवाही / अनियमित्ता क्षम्य नहीं होगी, साथ ही शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने वहां बैठकर ग्राम वासियों से कार्यक्रम में सहयोग करने को कहा जिससे कार्य समय से पूर्ण हो सके। उन्होंने ग्रामीण जनों से ग्राम कि आमजन समस्याओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की जिसपर ग्रामीण जनों द्वारा अवगत कराया गया कि आवागमन वाले रास्ते पर जल भराव की समस्या रहती है जिससे आवागमन में परेशानी होती है तथा सड़क भी टूटी-फूटी है जिसपर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि प्रस्ताव प्रेषित किया जा चुका है और कार्य शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने ग्राम वासियों से कहा कि निर्वाचन संबंधी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर- 1950 तथा जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर- 05683- 249533 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार अजीतमल, बीएलओ, सुपरवाइजर सहित ग्राम प्रधान व ग्रामीण जन आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in