विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल की मनाई गई 150वीं जयंती

रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

  1. *विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल की मनाई गई 150वीं जयंत*

– प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर मिश्र से रा. के . वी. एस इण्टर कालेज स्कूल तक निकाली गई भव्य पदयात्रा

– पदयात्रा में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा – विधायक अजय सिंह

– पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे देश में मनाया जा रहा सरदार पटेल जयंती – अजय सिंह

*हर्रैया बस्ती*- देश के प्रथम गृहमंत्री, अखण्ड भारत के शिल्पकार एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती समारोह के क्रम में पूरे देश की भांति बस्ती जिले के विधानसभा क्षेत्र हर्रैया 307 में भी 20 नवम्बर 2025 दिन गुरुवार को एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया ।
यह पदयात्रा प्रातः 10 बजे हर्रैया–बभनान मार्ग के पूर्व स्थित नरायनपुर मिश्र से आरम्भ होकर तय मार्गों से होती हुई आर.के.वी.एस. इंटर कॉलेज, हर्रैया में विशाल जनसभा के साथ शाम तीन बजे समाप्त हुई । उक्त यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, हर्रैया विधानसभा के विधायक, ब्लॉक प्रमुख, विभिन्न मोर्चा–प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सम्मानित कार्यकर्ता तथा क्षेत्र की आम जनता बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा बस्ती जिला प्रभारी समीर सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ ।
पदयात्रा और जनसभा को सकुशल एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु यातायात सुरक्षा हेतु एस ओ हर्रैया से पदयात्रा यातायात सुरक्षा प्रमुख के तौर पर भाजपा प्रतिनिधि मंडल के साथ कल ही मिलकर सूचित कर दिया गया था ।
यात्रा का मुख्य उद्देश्य अखण्ड भारत निर्माण में सरदार पटेल के योगदान का स्मरण करना,राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं जनजागरण व युवाओं को राष्ट्रनायकों से प्रेरित करना था । हर्रैया विधानसभा से लगातार 02 बार चुने गए विधायक अजय सिंह ने कहा कि हमने 09 वर्षों में हर्रैया क्षेत्र का जितना विकास क्षेत्र का किया है उतना आज तक किसी विधायक ने नही किया था और यदि ऐसे ही क्षेत्र की सम्मानित जनता का सहयोग मिला तो हम अपनी पूरी ताकत हर्रैया क्षेत्र के विकास में लगा दूंगा । विधायक अजय सिंह ने हर्रैया क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को क्रमवार जानकारी दिया । विधायक ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली महिलाओं व कार्यक्रम में आये हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति अभार व्यक्त किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समीर सिंह , विधायक अजय सिंह , प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र सिंह, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पिन्टू सोनकर , भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द , वरिष्ठ समाजसेवी सुदामा , ग्राम प्रधान शिव प्रसाद सिंह, ग्राम प्रधान अमन पाण्डेय आदि भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in