विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) को गति प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी ने नगर पंचायत सभागार दिबियापुर व तहसील सभागार अजीतमल में पहुंचकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधितों को दिए आवश्यक निर्देश।*

  1. *विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) को गति प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी ने नगर पंचायत सभागार दिबियापुर व तहसील सभागार अजीतमल में पहुंचकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधितों को दिए आवश्यक निर्देश।

 

औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा

 

*औरैया 24 नवम्बर 2025* / जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) को गति प्रदान करने के लिए नगर पंचायत सभागार दिबियापुर तथा तहसील सभागार अजीतमल में पहुंचकर उक्त के संबंध में किये जा रहे कार्यों की विस्तार पूर्वक समीक्षा करते हुए कार्य की प्रगति को देखा और संबंधित को निर्देशित किया कि बूथवार बीएलओ के साथ सहयोगी के रूप में सफाई नायक की जिम्मेदारी/ ड्यूटी निर्धारित करते हुए गणना प्रपत्र जमा कराये और प्राप्त होते ही प्राप्त गणना प्रपत्र तहसील सभागार अजीतमल व नगर पंचायत सभागार दिबियापुर में डिजिटाइलेशन कार्य हेतु नामित ऑपरेटरों के पास उपलब्ध कराये जाये जिससे गणना प्रपत्र के जमा होने के साथ-साथ डिजिटाइलेशन का कार्य भी हो पूर्ण ताकि प्रगति प्रदर्शित हो सके। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की किसी भी स्तर पर शिथिलता /लापरवाही /अनियमितता क्षम्य नहीं होगी।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बूथ संख्या 106 वीजीएम महाविद्यालय दिबियापुर में तैनात सहायक अध्यापिका सुधा देवी द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में बरती जा रही लापरवाही/ अनियमितता के कारण कार्य में हो रहे विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि उक्त के संबंध में नामित बूथ पर उपस्थित न होने तथा नियमित रूप से कार्य न करने के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर निलंबन की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य के प्रति रुचि न लेने अथवा लापरवाही/शिथिलता बरतने वाले के विरुद्ध किसी भी दशा में अनदेखी न करते हुए उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शासन को अवगत कराया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा, एसओसी चकबंदी अधिकारी कौशलानंद यादव, तहसीलदार अजीतमल अविनाश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी अजीतमल, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत दिबियापुर, संबंधित बीएलओ सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in