विश्व गीता दिवस पर करणी सेना पदाधिकारियों का समाज को संदेश*

📰 शाजापुर ब्रेकिंग न्यूज़ —

*विश्व गीता दिवस पर करणी सेना पदाधिकारियों का समाज को संदेश

*आज तक 24*7 से शाजापुर से जिला चीफ ब्यूरो विश्वास चंद्रवंशी*

शाजापुर में आज विश्व गीता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर साहब विक्रम सिंह राजपूत और महिला प्रदेश अध्यक्ष नम्रता सिंह राजपूत ने समाज को एकता, सामाजिक समरसता और मातृशक्ति उत्थान का संदेश दिया।

महिला प्रदेश अध्यक्ष करणी सेना नम्रता सिंह राजपूत ने अपने जन्म दिवस पर भी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व गीता दिवस केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन के गहन दर्शन का उत्सव है। श्रीकृष्ण द्वारा कुरुक्षेत्र में अर्जुन को दिया गया उपदेश आज भी युवाओं को कर्तव्य, अनुशासन, नैतिकता और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि तनाव और भ्रम से भरे वर्तमान वातावरण में गीता का ज्ञान समाज को सही दिशा प्रदान कर सकता है और युवाओं को दृढ़ता व आत्मविश्वास प्रदान करता है।

राष्ट्रीय करणी सेना ने यह भी जानकारी दी कि आगामी 31 जनवरी 2026 को जयपुर के मानसरोवर पैलेस में एक भव्य राष्ट्रीय आयोजन किया जाएगा। यह मंच राजस्थान के उभरते सितारों को अपने हुनर को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का शानदार अवसर देगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes