अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर उत्थान बस्ती द्वारा वृद्धजनों की सेवा-भोजन व आवश्यक सामग्री वितरित

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर उत्थान बस्ती द्वारा वृद्धजनों की सेवा-भोजन व आवश्यक सामग्री वितरि

 

बस्ती। अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्थान बस्ती चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में बनकटा स्थित वृद्धाश्रम में एक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों के बीच जाकर न केवल उनका हालचाल जाना, बल्कि उन्हें सम्मानपूर्वक भोजन करवाया और दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्रियों का वितरण भी किया।

कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक अभिषेक दूबे ने बताया कि समाज में सेवा की भावना को जीवित रखना ही अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस का वास्तविक उद्देश्य है। वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठजनों को सहयोग एवं सम्मान देना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि उत्थान बस्ती संस्था समय-समय पर जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य संचालित करती रहती है और आगे भी यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।

संस्था के अध्यक्ष दिव्यांशु दूबे ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी देखभाल, सम्मान और सहयोग किसी भी सभ्य समाज की पहचान है। उन्होंने बताया कि आज वितरित की गई सामग्री में खाद्य पदार्थ, व्यक्तिगत उपयोग की जरूरी वस्तुएं, गर्म वस्त्र तथा अन्य सहायक सामग्री शामिल रही। कार्यक्रम में संस्था के दर्जनों स्वयंसेवकों ने मिलकर सक्रिय योगदान दिया और सेवा कार्य को सफल बनाया।

इस अवसर पर अभिषेक पाण्डेय, जीवन नितिन दुबे, श्रवण पाण्डेय, अनुराग मिश्रा, अभिषेक चौधरी, अरविंद उपाध्याय, सौरभ पाठक, हिमांशु मिश्रा, अंश श्रीवास्तव, पुष्पांग उपाध्याय, विवेक यादव, गौरव बरनवाल सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने वृद्धजनों को सम्मानपूर्वक भोजन कराते हुए उनके साथ समय बिताया और स्वास्थ्य व खुशहाली की कामना की।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in