15 दिवस में ठीक करें सड़के, रोड पर कहीं ना दिखे डस्ट : निगमायुक्त संघ प्रि
नगर निगम आयुक्त ने की विभागीय समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 15 दिवस में मुख्य रोडो की व्यवस्था ठीक करें तथा यह सुरक्षित करें कि सड़क पर डस्ट ना दिखे। बैठक में अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव, श्री प्रदीप तोमर, श्री मुनीष सिकरवार, उपायुक्त श्री अमर सत्य गुप्ता, कार्यपालन यंत्री श्री सुशील कटारे, श्री सुरेश अहिरवार, श्रीमती शालिनी सिंह, श्री आरके शुक्ला सहित स्वास्थ्य विभाग,पार्क विभाग,विद्युत विभाग एवं मदाखलत के अधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि आगामी 25 दिसंबर को ग्वालियर गौरव दिवस के अवसर पर देश के गृहमंत्री के प्रस्तावित प्रवास को देखते हुए नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की तथा शहर की सड़कों को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की आगामी 15 दिवस में सभी प्रमुख सड़के ठीक कर ली जावे। इसके साथ ही जिन सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का कार्य होना है, उन्हें भी हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए।
समीक्षा बैठक के दौरान सड़कों पर डिवाइडर की साफ सफाई, रिपेयरिंग एवं पुताई को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी डिवाइडर ठीक करें। इसके साथ ही रोड किनारे जो भी ऐसे बिंदु हैं जहां डस्ट होती है वहां पेवर ब्लॉक लगाकर सौंदरीकरण का कार्य करें।
वही रोड स्वीपिंग को लेकर मशीनों की जानकारी ली एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोड स्वीपिंग नियमित एवं गुणवत्ता पूर्ण हो डिवाइडर के आसपास मिट्टी जमा न हो, रोड पर कहीं भी कचरे के देर न हो यह संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें।
धूल पर नियंत्रण के लिए लगातार वाटर फोगर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
वही रोड पर अतिक्रमण, फुटपाथ पर अतिक्रमण एवं मुख्य बाजारों में अतिक्रमण को लेकर प्लान बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।



