जिला कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहब को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

जिला कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहब को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

 

 

खरगोन– शनिवार 6 दिसंबर 2025 को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक ने उन्हें याद करते हुए कहा कि जिस प्रकार वर्तमान सरकार के मुखिया अपने भाषणों में सहानुभूति प्राप्त करने के लिए तरह तरह का रोना रोते हैं यदि ऐसी सोच हमारे पूर्वज नेताओं की होती तो क्या देश में इतना मजबूत संविधान बन पाता। जब देश आजाद हुआ था तब हर तरफ से परेशानियों से घिरा हुआ था बावजूद उसके बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की अगुवाई में भारत को मजबूत संविधान दिया जिससे आज भी देश चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए संकल्पित है। इस दौरान मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब अमर रहे जैसे नारे भी लगाए। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डॉ देवकृष्ण परसाई, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परसुराम पाटीदार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कादर बेग, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णा ठाकुर अजा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नितेश आढ़तीया, अजा प्रदेश महासचिव संजीव गांगुली, जिला कांग्रेस महासचिव विजय कोचले, महिला नेत्री श्रीमती आसमा डाबर, सुभद्रा हिरवे,जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजेश मंडलोई, सचिन जोशी, राजू बॉडी,नितेश मंडलोई, भगवानपुरा युवा विधानसभा अध्यक्ष राहुल वास्कले, युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय गांगले , संतोष गाडगे,अमित भालसे, निलेश सागोरे, सतीश, नरेश वर्मा आदि मौजूद थे। खरगोश से अंजू त्रिवेदी की रिपोर्ट पर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in