Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी में अनियंत्रित ट्रक पलटा, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, ठगी के संकेत भी मिले

दुद्धी में अनियंत्रित ट्रक पलटा, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, ठगी के संकेत भी मिल

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

दुद्धी सोनभद्र । थाना दुद्धी के रजखड़ घाटी हाथीनाला मार्ग पर 5 दिसंबर 2025 को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस जांच में पता चला कि ट्रक नंबर यूपी 63 टी 6441 से कुल 326 पेटी और 169 प्लास्टिक की बोरी में बंद 15,669 बोतलें अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुईं। शराब की बोतलें चावल की बोरी के ऊपर तिरपाल से कसी हुई थीं, लेकिन ट्रक पलटने के कारण अधिकतर बोतलें क्षतिग्रस्त हो गईं और शराब की बदबू आसपास फैल गई।

पुलिस के अनुसार बरामद शराब “मैकडावल नं0.1” और “रायल चैलेंज” ब्रांड की थी, जिनके बैच नंबर, निर्माण तिथि और एमआरपी पर छेड़छाड़ मिली है। ट्रक कैबिन में रखे दस्तावेजों के अनुसार वाहन नंबर असली नहीं था, जिससे इस शराब की खेप में धोखाधड़ी के भी सबूत सामने आए हैं। बरामद शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग 65 लाख रुपये आंकी गई है।

आबकारी टीम ने भी मौके पर शराब की जांच की। चालक अज्ञात है और मालिक रविंद्र नाथ यादव, निवासी खरैला सराय पलटू (आजमगढ़), पुलिस की तलाश में है। इसके अलावा इस मामले में “श्री राम इंटरप्राइजेज” और “कृष्णा ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट पैकर्स एंड मूवर्स” भी संदिग्ध हैं।

थाना दुद्धी में आबकारी एवं दंड संहिता की सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल की फोटो और वीडियो भी बना ली है तथा आसपास के जंगलों में आरोपी और वाहन की तलाश तेज कर दी है।

कार्यवाही में उपनिरीक्षक हरिकेश राम आजाद (प्रभारी चौकी दुद्धी), उपनिरीक्षक जयशंकर राय (प्रभारी चौकी अमवार), हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार सिंह, मोहम्मद गनी शाह, लक्ष्मण शंकर यादव, विनय चंद भारती और अमरजीत कुमार शामिल रहे।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे इस तरह की अवैध गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी जानकारी के लिए तत्काल थाना दुद्धी से संपर्क करें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in